Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागोसाईगंज बाजार में कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुक्सान

गोसाईगंज बाजार में कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुक्सान


अयोध्या। जिले की गोसाईंगंज बाजार में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब साकेत क्लॉथ हाउस में अचानक आग भड़क उठी। पलभर में दुकान घने धुएँ और लपटों से भर गई। भीतर रखी सारी कपड़े की खेप जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना में लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तेज उठती लपटों ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में लेने की कोशिश की, जिससे पूरे बाजार में दहशत फैल गई।


बाजारवासियों ने थामा मोर्चा, फायर ब्रिगेड ने किया नियंत्रण



दुकान से उठता धुआँ देख व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल एकजुट होकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। नगर पंचायत के पानी के टैंकर को मौके पर बुलाया गया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया गया। हालांकि तब तक दुकान में रखी कोई भी सामग्री बचाई नहीं जा सकी।


प्रशासन मौके पर, नुकसान का लिया जायजा


सूचना पर उप जिलाधिकारी राम प्रसाद, क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर तथा फायर ब्रिगेड अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल की स्थिति का निरीक्षण किया और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने व्यापारी को प्रशासनिक स्तर पर हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

घटना के बाद बाजार के कारोबारियों ने कहा कि यदि बाजार में पर्याप्त अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम होते, तो नुकसान कम हो सकता था। व्यापारियों ने प्रशासन से अग्निशमन सुविधाओं को दुरुस्त करने और भविष्य में ऐसी घटना पर तुरंत नियंत्रण के लिए पुख्ता कदम उठाने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments