Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, क्षेत्र में छाया मातम

अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, क्षेत्र में छाया मातम


जलालपुर अम्बेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। गांव निवासी दयानंद सिंह 50 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम जन्म सिंह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी रामसहाय गुप्ता की खाद की दुकान के सामने एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दयानंद गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री हैं, तीनों ही अविवाहित बताए जा रहे हैं। दयानंद अंबेडकर नगर में एक वाहन शोरूम पर प्राइवेट नौकरी करते थे।

मृतक के चचेरे भाई राहुल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और हादसे की जांच पड़ताल की जा रही है। हादसे के बाद टिकरी गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments