Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा नेताओं ने सामूहिक रूप से सुना ‘मन की बात’

भाजपा नेताओं ने सामूहिक रूप से सुना ‘मन की बात’


मन की बात प्रधानमंत्री और जनता के बीच आत्मीय संवाद का सेतु – लल्लू सिंह


अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार को महानगर  के सभी 400 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान जनसंपर्क, संगठन विस्तार और आगामी चुनावी रणनीतियों को लेकर कार्यकर्ताओं ने चर्चा भी की।



पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने नया पुरवा रेतिया स्थित बूथ नंबर 40 पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात प्रधानमंत्री और जनता के बीच आत्मीय संवाद का सेतु है। इससे प्रेरणा मिलती है और राष्ट्र निर्माण की दिशा स्पष्ट होती है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने रिकाबगंज कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का हर संदेश जनता के हित से जुड़ा होता है। कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियां गांवगांव तक पहुंचाना होगा। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने मणिराम दास छावनी वार्ड के तिवारी मंदिर बूथ पर पहुंचकर कार्यक्रम सुना और कहा कि प्रधानमंत्री ने भारतवासियों में आत्मविश्वास जगाया है। आज स्वावलंबन और राष्ट्रप्रेम के संदेश को हर नागरिक आत्मसात कर रहा है। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने विद्याकुंड में कार्यकर्ताओं के बीच कार्यक्रम सुना और कहा कि मन की बात सिर्फ संवाद नहीं, बल्कि देश की सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष ने बूथ नंबर 206 डॉ. बृज किशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में कार्यकर्ताओं संग कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के मनोबल को निरंतर बढ़ाने का माध्यम बन गया है।महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, मुकेश तिवारी, कपिल देव वर्मा, सहित अन्य पदाधिकारियों ने महानगर के विभिन्न बूथों पर सामूहिक रूप से कार्यक्रम को सुना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments