Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या19 दिसम्बर से 2 जनवरी तक नीलकंठ लॉन में होगा श्री अवध...

19 दिसम्बर से 2 जनवरी तक नीलकंठ लॉन में होगा श्री अवध धाम महोत्सव का आयोजन


अयोध्या। श्री अवध धाम महोत्सव को लेकर मंगलवार को नीलकंठ लॉन, नाका में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान महोत्सव के अध्यक्ष मोहित महाराज ने बताया कि 19 दिसंबर से 2 जनवरीतक होने वाला यह 15 दिवसीय भव्य उत्सव अयोध्या की समृद्ध संस्कृति, कला, संगीत, साहित्य और लोक परंपरा को समर्पित होगा।

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की नगरी आज विश्व आकर्षण का केंद्र बन चुकी है। ऐसे में आवश्यकता है कि यहां की पारंपरिक और उभरती प्रतिभाओं को एक मंच मिले। महोत्सव में लोगों को स्वस्थ मनोरंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, खाद्य एवं खरीदारी स्टॉल, मेले और झूले जैसी विविध सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम में देशभर के सैकड़ों कलाकार हिस्सा लेंगे।

महोत्सव के कार्यक्रम प्रभारी अमरीष चंद्र पांडेय और संयोजक टीम जिसमें किशन प्रजापति, शुभांकर वर्मा, वैभव शुक्ला, अर्पित सिंह, ओम रमानी, हरीओम तिवारी सहित अन्य सदस्य तैयारी में जुटे हैं।

मुख्य आयोजनों में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, अवधि नाइट, भोजपुरी नाइट, डांडिया नाइट, गजल नाइट, लाफ्टर शो, मॉडलिंग एवं डांस प्रतियोगिता, एक शाम शहीदों के नाम और सम्मान समारोह शामिल होंगे। प्रतिदिन समाज के विभिन्न वर्गों को सम्मानित भी किया जाएगा।

इस अवसर पर आशोक टाटंबरी, शैलेंद्र मासूम, रंजीत यादव (खाकी वाले गुरुजी), दीपक दुबे, एस.बी. सागर, अंतरिक्ष श्रीवास्तव, संदीप चतुर्वेदी, माता प्रसाद वर्मा, श्रीकांत यादव, कुलदीप श्रीवास्तव, लवलेश यादव और अमन यादव मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments