Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व सांसद निर्मल खत्री ने मेजर बजाज शोरूम का किया उद्‌घाटन

पूर्व सांसद निर्मल खत्री ने मेजर बजाज शोरूम का किया उद्‌घाटन


अयोध्या। नाका बाईपास स्थित दिशा कोचिंग के पास मेजर बजाज कंपनी के नए शोरूम का शनिवार को भव्य उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद निर्मल खत्री ने फीता काटकर शोरूम का उद्‌घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राहक, स्थानीय लोग और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान शोरूम में लकी ड्रा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। शोरूम प्रबंधक शिवेंद्र प्रताप मिश्रा ने बताया कि यह मेजर बजाज शोरूम पहले अवध विश्वविद्यालय के निकट स्थित था, जिसे अब आधुनिक सुविधाओं के साथ नए स्थान पर स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने बताया कि धनतेरस और दीपावली पर वाहन खरीदने वाले ग्राहकों का लकी ड्रा इस अवसर पर संपन्न किया गया जिसमें 70 पुरस्कार शामिल थे।

ड्रा में प्रथम पुरस्कार के रूप में बजाज पल्सर 125 नियॉन दी गई, जबकि अन्य पुरस्कारों में रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, स्मार्टफोन, सूटकेस आदि शामिल रहे। विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया।

शोरूम प्रबंधक राजा मेजर ने ग्राहकों और आगंतुकों का आभार जताते हुए कहा— बजाज की गाड़ियां गुणवत्ता और प्रदर्शन में विश्वसनीय हैं। सभी ग्राहकों को बेहतर सेवा और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस अवसर पर अकबर अली मेजर, रामदास वर्मा, राजेंद्र प्रताप सिंह, चेत नारायण सिंह, उग्रसेन मिश्रा, करण त्रिपाठी, आमिल बेग, मो. रईस, मो. सलीम, हाजी फिरोज खान, गब्बर एजाज अहमद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments