Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी पहुंचे बीकापुर स्थित  जिलाध्यक्ष के आवास

प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी पहुंचे बीकापुर स्थित  जिलाध्यक्ष के आवास


अयोध्या। पूर्व विधायक खब्बू तिवारी की अगुवाई में गोसाईगंज विधानसभा में आयोजित एकता यात्रा में शामिल होने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र  गुरूवार को बीकापुर स्थित मरुई सहाय सिंह गांव में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के आवास पहुंचे। यहां पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने परिजनों से संवाद किया और जिला संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उनके आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से क्षेत्र में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की।जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा— प्रदेश अध्यक्ष का यहां आगमन हम सभी के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय है। उनका मार्गदर्शन संगठन के लिए ऊर्जा का स्रोत है और यह हम सभी कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय होकर संगठन व जनसेवा में जुटने की प्रेरणा देता है। स दौरान राजकुमार वर्मा, प्रशान्त पाण्डेय, अभिनव उपाध्याय, संतोष पाण्डेय, नीरज गुप्ता, पवन चौरसिया सहित अन्य लोगों मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments