Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविधान परिषद नियम पुनरीक्षण समिति की बैठक सम्पन्न

विधान परिषद नियम पुनरीक्षण समिति की बैठक सम्पन्न


◆ अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा, जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश


अंबेडकर नगर। विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति की उच्चस्तरीय बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समिति के कार्यवाहक सभापति हरिओम पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के सदस्य आशुतोष सिन्हा, विक्रम सिंह उर्फ रिशू, विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, समिति के उप सचिव संजय कुमार अग्रहरी, समीक्षा अधिकारी शिवम श्रीवास्तव एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर , अमेठी व सुल्तानपुर के मुख्य विकास अधिकारियों ने भी बैठक में प्रतिभाग किया।

बैठक में सभापति हरिओम पांडेय ने बताया कि समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य विधान परिषद की कार्यप्रणाली से जुड़े नियमों, विनियमों और उपनियमों के संशोधन, अद्यतन और सरलीकरण पर विचार करना है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, प्रभावशीलता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रक्रियाओं का समय-समय पर पुनरीक्षण जरूरी है। समिति द्वारा प्राप्त सुझावों और अनुशंसाओं को आगामी सत्र में परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

बैठक के दौरान अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर और अमेठी जिलों के विभिन्न विभागों—पुलिस, राजस्व, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, आबकारी, वन, पशुपालन, मत्स्य आदि—द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों की जिलेवार समीक्षा की गई। समिति ने निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों को प्राथमिकता पर लिया जाए तथा कार्यों के क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों से समन्वय सुनिश्चित किया जाए।

अधिकारियों को जनता तक त्वरित और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने, सकारात्मक भाव से कार्य करने तथा सभी विभागों में पारदर्शिता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। समिति ने अपेक्षा जताई कि निर्देशों के अनुपालन से आने वाले समय में जनता को ठोस और सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी अंबेडकरनगर, सीडीओ अमेठी और सीडीओ सुल्तानपुर ने समिति को आश्वस्त किया कि दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए निर्धारित रिपोर्ट समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments