Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या15 नवम्बर को होगी एकता दौड़, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

15 नवम्बर को होगी एकता दौड़, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न


भगवान बिरसा मुंडा को अर्पित किए गए श्रद्धासुमन


अयोध्या। 15 नवम्बर को आयोजित होने वाली एकता दौड़ की तैयारियों को लेकर सहादतगंज स्थित कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा के रूट, पड़ाव, जनसभा स्थल की व्यवस्थाओं सहित सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग व्यवस्था, टेंटपंडाल, मंच की साजसज्जा, पेयजल और सुरक्षा इंतजाम को लेकर जिम्मेदार पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में तैयारियों को लेकर सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया। जनसभा को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सम्बोधित करेंगे।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि एकता दौड़ का उद्देश्य समाज में एकता, सद्भाव और राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त करना है। सभी कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ तैयारी में जुटें, ताकि कार्यक्रम ऐतिहासिक बने। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम में जनभागीदारी ही इसकी सफलता की पहचान होगी। अयोध्या एकता और संस्कृति की भूमि है, यहां से समाजिक सौहार्द का संदेश पूरे प्रदेश में जाएगा।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि  साफ-सफाई, जलापूर्ति और यातायात समन्वय में प्रशासन की टीम के साथ मिलकर सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। आलोक सिंह ‘रोहित’ ने कहा कि कार्यक्रम में युवाओं की बड़ी भूमिका होगी। एकता दौड़ से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति का संदेश जाएगा। सभी युवा इसमें बढ़-चढ़कर भाग लें। बैठक के पूर्व भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, दिव्य प्रकाश तिवारी, शैलेन्द्र कोरी, देवता पटेल, हरभजन गौड, बाल कृष्ण वैश्य, रवि सोनकर, डा ओपी सिंह, अमल गुप्ता, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments