Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारोजगार दो – सामाजिक न्याय दो अभियान के तहत अयोध्या से शुरू...

रोजगार दो – सामाजिक न्याय दो अभियान के तहत अयोध्या से शुरू होगी ‘सरयू से संगम तक पदयात्रा’


12 नवंबर को देवकली में होगी जनसभा, राज्यसभा सांसद संजय सिंह करेंगे नेतृत्व


अयोध्या। रोजगार और सामाजिक न्याय की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा आंदोलन छेड़ने की तैयारी की है। “रोजगार दोसामाजिक न्याय दो” अभियान के तहत आगामी 12 नवंबर को अयोध्या के देवकली (केसरवानी के सामने) एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। सभा की अगुवाई राज्यसभा सांसद संजय सिंह करेंगे।

सभा के उपरांत सरयू से संगम तक पदयात्रा की ऐतिहासिक शुरुआत होगी, जो अयोध्या से प्रारंभ होकर प्रयागराज तक जाएगी। यह पदयात्रा 24 नवंबर 2025 को संगम तट पर एक विशाल जनसभा के साथ संपन्न होगी।

अयोध्या जिलाध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति (एडवोकेट) ने बताया कि यह पदयात्रा युवाओं को रोजगार और समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक पदयात्रा नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ है जो सरकार से रोजगार, समान अवसर और सामाजिक न्याय की मांग कर रही है।

उन्होंने बताया कि यात्रा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र, नौजवान और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे। पदयात्रा के दौरान जनसंपर्क, नुक्कड़ सभाएं और संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि बेरोजगारी और असमानता जैसे मुद्दों पर जनजागरण फैलाया जा सके।

अयोध्या से शुरू होने वाली यह यात्रा प्रदेश में युवाओं की आवाज़ को सशक्त रूप देने की दिशा में एक बड़ा राजनीतिक संदेश देने की तैयारी मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments