Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचलती रोडवेज बस में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा...

चलती रोडवेज बस में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा — सभी यात्री सुरक्षित

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर थाना क्षेत्र के कुर्की– बरियावन बाजार के बीच में खपुरा के पास मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आज़मगढ़ से अकबरपुर आ रही एक रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन चालक की तत्परता और सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार सभी 10 यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए।

जानकारी के अनुसार, अकबरपुर डिपो की बस दोपहर करीब पौने तीन बजे खपुरा के पास पहुंची ही थी कि अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया और परिचालक की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही क्षणों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और बस जलकर खाक हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सीओ सिटी नितीश तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इंजन की तकनीकी खराबी पाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments