Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापरिक्रमा मार्ग का एडीजी लखनऊ जोन ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने...

परिक्रमा मार्ग का एडीजी लखनऊ जोन ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश


श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सफाई, प्रकाश पेयजल व्यवस्था पर दिया जोर


अयोध्या। परिक्रमा को लेकर एडीजी लखनऊ जोन सुजीत पांडेय ने मंगलवार को अयोध्या के परिक्रमा मार्ग का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मण्डलायुक्त राजेश कुमार, आईजी प्रवीण कुमार तथा जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे मौजूद रहे। निरीक्षण दल ने लता चौक, नयाघाट, हनुमानगुफा, कारसेवकपुरम, हलकारा का पुरवा, आशिफबाग, सूर्यकुण्ड, जनौरा, गिरिजाकुण्ड, मोदहा ओवरब्रिज, सहादतगंज, हनुमानगढ़ी, गुप्तारघाट, रेतिया, उदया तिराहा, राजघाट पार्क, झुनकीघाट से नयाघाट तक के परिक्रमा मार्ग का जायजा लिया।

एडीजी ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिक्रमा मार्ग की सफाई व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, शौचालयों की स्थिति, नालों के ऊपर ढक्कन लगाने तथा मिट्टी बालू डालने का कार्य समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

मण्डलायुक्त ने भी अधिकारियों से कहा कि परिक्रमा मार्ग पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। जिलाधिकारी ने नगर निगम, सिंचाई, विद्युत और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं परिक्रमा शुरू होने से पहले पूर्ण कर ली जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments