Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारूदौली सीएचसी अधीक्षक ने तीन आशा बहुओं और एक व्यक्ति के खिलाफ...

रूदौली सीएचसी अधीक्षक ने तीन आशा बहुओं और एक व्यक्ति के खिलाफ दी तहरीर


◆ शुक्रवार को सीजर करने पहुंची थी डॉ. फातिमा हसन, आशा बहुओं ने बनाया बंधक


सोहावल, अयोध्या। रुदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अधीक्षक डॉ. फातिमा हसन को शुक्रवार को सोहावल सीएचसी में बंधक बना लिया गया। इस मामले में उन्होंने तीन आशा बहुओं और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ रौनाही थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

डॉ. फातिमा हसन के अनुसार वे मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर सोहावल सीएचसी में तीन सीजेरियन ऑपरेशन करने पहुंची थीं। जैसे ही वह ऑपरेशन थिएटर में दाखिल हुईं, वहां मौजूद तीन आशा बहुओं ने बाहर से दरवाजा बंद कर ओटी में ताला लगा दिया, जिससे महिला चिकित्सक सहित पूरा मेडिकल स्टाफ अंदर फंस गया।

डॉ. फातिमा ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर योगेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी साविता देवी, नायब तहसीलदार रिशु जैन, थानाध्यक्ष संदीप सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और टीम को सुरक्षित बाहर निकाला।

डॉ. फातिमा हसन ने बताया कि इस घटना के पीछे एक स्थानीय व्यक्ति का हाथ है, जो पहले भी उन्हें धमकाने और कार्य में बाधा डालने की कोशिश कर चुका है। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि अधीक्षक की तहरीर पर तीन आशा बहुओं और एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की जांचपड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments