Sunday, August 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापांच दिवसीय सीबीएसई खो-खो प्रतियोगिता का समापन, 60 टीमों के बीच दिखा...

पांच दिवसीय सीबीएसई खो-खो प्रतियोगिता का समापन, 60 टीमों के बीच दिखा रोमांच

अयोध्या। अवध इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय सीबीएसई खो-खो बालिका वर्ग प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में ओमान की दो, कतर और शारजाह की एक-एक टीम सहित देशभर के 18 प्रांतों से कुल 60 टीमों ने भाग लिया। करीब 800 खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में तीन आयु वर्गों के मुकाबले हुए।



14 वर्ष आयु वर्ग में यश विद्या मंदिर अयोध्या की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि एलबीएस स्कूल उपविजेता बना। हार्टफुलनेस स्कूल तमिलनाडु और व्यासा विद्यापीठम् केरल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 17 वर्ष आयु वर्ग में हार्टफुलनेस स्कूल विजेता बना, चित्रकूटा स्कूल उपविजेता और श्री नारायणा पब्लिक स्कूल केरी व न्यू बॉम्बे सिटी स्कूल मुंबई संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 19 वर्ष आयु वर्ग में एसएन पब्लिक स्कूल केरल विजेता, नारांचल सीनियर सेकेंडरी स्कूल उपविजेता तथा आनंद स्कूल ऑफ एक्सीलेंस हरियाणा व यूनिवर्स पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
समापन समारोह में प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेल नीति से खिलाड़ियों को संसाधन और प्रोत्साहन दोनों मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिश्रम और अनुशासन ही खेल में सफलता की कुंजी है। समारोह में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक रामचंद्र यादव, अदिति सिंह, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव और आरएसएस प्रांत प्रचारक कौशल किशोर भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विधायक अदिति सिंह ने सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन को बधाई दी कहा कि चार विदेशी टीमां ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। जिससे प्रतियोगिता इंटरनेशनल हो गई है। महापौर ने ऐसे आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। विधायक रामचन्दर यादव ने खेल से शारीरिक व मानसिक विकास की बात कही।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में माध्यमिक शिक्षा परिषद के प्रतिनिधि श्यामसुंदर शर्मा, पर्यवेक्षक एवं तकनीकी प्रतिनिधि बृजेन्द्र प्रताप सिंह और आशीष झा ने अहम भूमिका निभाई। विद्यालय परिवार से संरक्षक अतुल कुमार सिंह, निदेशिका कविता सिंह, अध्यक्ष शांतनु सिंह, प्रधानाचार्य विष्णु कुमार गुप्ता समेत बड़ी संख्या में शिक्षक और गणमान्यजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments