Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअकबरपुर पुलिस ने अन्तरजनपदीय वांछित अभियुक्त को दबोचा, नगदी व एटीएम कार्ड...

अकबरपुर पुलिस ने अन्तरजनपदीय वांछित अभियुक्त को दबोचा, नगदी व एटीएम कार्ड बरामद


अंबेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्यामदेव के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे वांछित अधिकारियों की धरपकड़ अभियान के तहत अकबरपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अन्तरजनपदीय वांछित अभियुक्त शहजाद खान पुत्र कलामुद्दीन निवासी तिलौरी, थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गौहन्ना बाईपास से करीब 50 मीटर आगे शहजाद खान को गिरफ्तार किया। उसके पास से 21 हजार रुपये नगद और छः एटीएम कार्ड बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न जनपदों में कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी, लूट, धमकी, एनडीपीएस एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित कुल 10 मुकदमे शामिल हैं। हाल ही में वह अकबरपुर कोतवाली में पंजीकृत मुकदमा में वांछित था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय, उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव चौकी प्रभारी अरिया, उपनिरीक्षक इसहाक खान, हेड कांस्टेबल रामू सिंह यादव और कांस्टेबल अरुण कुमार पाल शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments