◆ प्रथम दिन प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, दूसरे दिन डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन
◆ समापन सत्र में डिप्टी सीएम केशव मौर्या, प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह व सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर देंगे कार्यकर्ता को प्रबंधन के मंत्र
अयोध्या। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय में भारतीय जनता पार्टी की तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में जिले के प्रभारी व कृषि मंत्री की विधानसभा पथरदेवा देवरिया के पदाधिकारी मौजूद रहे। शुक्रवार देर शाम शुरू हुए कार्यक्रम की प्रस्तावना कृषि मंत्री ने रखी।



