Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीपोत्सव पर अयोध्या को मिलेगा वैक्स म्यूजियम का उपहार, रामायण के 50...

दीपोत्सव पर अयोध्या को मिलेगा वैक्स म्यूजियम का उपहार, रामायण के 50 पात्र होंगे जीवंत


अयोध्या। इस बार दीपोत्सव अयोध्या के लिए और भी खास होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के परिक्रमा मार्ग पर बन रहा भव्य वैक्स म्यूजियम श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए लोकार्पित किया जाएगा। करीब 10 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में बन रहे इस संग्रहालय पर अब तक लगभग 7.5 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।



इस म्यूजियम में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव और जटायु समेत रामायण के लगभग 50 प्रमुख पात्रों की जीवंत झलक देखने को मिलेगी। हर पुतले को महाराष्ट्र और केरल के विशेषज्ञ कलाकारों द्वारा इस तरह तैयार किया जा रहा है कि वे वास्तविक प्रतीत हों। पात्रों के हाव-भाव, वेशभूषा और ऐतिहासिक संदर्भों को जीवंत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

म्यूजियम में रामायण के प्रमुख प्रसंगों जैसे रामरावण युद्ध, सीता हरण, हनुमान की लंका यात्रा और रामसेतु निर्माण को ऑडियो-विजुअल और इंटरैक्टिव डिस्प्ले के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। आधुनिक तकनीक का यह संगम विशेषकर बच्चों और युवाओं को आकर्षित करेगा।

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के अनुसार, यह परियोजना पीपीपी मॉडल पर चलाई जा रही है और इसके निर्माण की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। वहीं मंडलायुक्त राजेश कुमार ने कहा कि अयोध्या को विश्वस्तरीय धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। दीपोत्सव पर वैक्स म्यूजियम का उद्घाटन इसे और भी यादगार बना देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments