Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरझाड़-फूंक के बहाने 55 वर्षीय महिला से दुराचार, ढोंगी तांत्रिक पर मुकदमा...

झाड़-फूंक के बहाने 55 वर्षीय महिला से दुराचार, ढोंगी तांत्रिक पर मुकदमा दर्ज


बसखारी अंबेडकर नगर। झाड़-फूंक के नाम पर एक ढोंगी तांत्रिक द्वारा 55 वर्षीय महिला से दुराचार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मामला बसखारी थाना क्षेत्र के कोतूपुर गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामदयाल निषाद पुत्र बुद्धई लंबे समय से झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। सम्मनपुर थाना क्षेत्र की एक 55 वर्षीय महिला बीमार पड़ने पर झाड़-फूंक के लिए रामदयाल के पास पहुंची। आरोप है कि तांत्रिक ने महिला को बीमारी ठीक करने का भरोसा देकर रात में अपने घर बुलाया और झाड़-फूंक के बहाने उसके साथ अश्लील हरकत करने के बाद दुराचार किया। इसी दौरान किसी ने चुपके से घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में आरोपी के खिलाफ आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए पीड़िता से संपर्क किया और उसके प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी रामदयाल निषाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments