Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासीएम डैशबोर्ड रैंकिंग पर अयोध्या में समीक्षा बैठक, अधिकारियों को समय पर...

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग पर अयोध्या में समीक्षा बैठक, अधिकारियों को समय पर डाटा फीड करने के निर्देश


अयोध्या। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के फ्लैगशिप प्रोजेक्टों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने की।

सीडीओ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर माह के अंतिम सप्ताह में पोर्टल पर डाटा फीड करने और उसकी नियमित मॉनिटरिंग करने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को छात्रों की उपस्थिति की नियमित निगरानी कर पोर्टल पर अपलोड करने, वहीं पर्यटन विभाग को निर्माण कार्यों की सूची बनाकर 90 प्रतिशत पूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।

जिला समाज कल्याण अधिकारी को सामूहिक विवाह की तैयारियां समय से पूर्ण करने और निर्धारित तिथियों पर आयोजन सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अलावा उद्यान, कृषि, एनआरएलएम, मनरेगा, आवास, ग्राम विकास, जल निगम, पर्यटन, नगर निगम, राजकीय निर्माण निगम, आवास विकास परिषद सेतु निगम समेत कई विभागों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में बिंदुवार विवरण जिला अर्थ संख्याधिकारी अशोक कुमार ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments