Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपंखा ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत

पंखा ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत


जलालपुर अंबेडकरनगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के जफरपुर सुकरौली गांव में शनिवार को पंखा ठीक करते समय करंट लगने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
गांव निवासी अजीत पुत्र हरिगेन (25) शनिवार को सुबह घर में रखे फर्राटा पंखे को ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक अविवाहित था और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments