Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवशिष्ठ पांडेय बने जिला किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

वशिष्ठ पांडेय बने जिला किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

अंबेडकर नगर। उप्र किसान कांग्रेस के चेयरमैन जगदीश सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता वशिष्ठ पांडेय को किसान कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि वशिष्ठ पांडेय को दूसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, इसके पूर्व वह व्यापार प्रकोष्ठ और किसान कांग्रेस की महती जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

वशिष्ठ पांडेय को जिला किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाये जाने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा जितेंद्र, पूर्व जिलाध्यक्ष सै मेराजुद्दीन किछौछवी,मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी,पीसीसी सदस्य और जिला कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष संजय तिवारी, पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू,वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखीलाल वर्मा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल वर्मा ,उप्र किसान कांग्रेस के सचिव संजय यादव,  अकबरपुर ब्लाक अध्यक्ष आदित्य नारायण तिवारी,अकबरपुर नगर अध्यक्ष राजेश प्रजापति ने वशिष्ठ पांडेय को बधाई देते हुए उप्र कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी और उप्र किसान कांग्रेस के चेयरमैन जगदीश सिंह का आभार जताया है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments