Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री बेबी रानी मौर्य

अन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री बेबी रानी मौर्य


अयोध्या। उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को अपने अयोध्या दौरे के दौरान सर्किट हाउस में आयोजित संभव अभियान 5.0 के तहत अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने 5 शिशुओं को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया और 5 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक फलों का उपहार भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संभव अभियान 5.0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कुपोषण के खिलाफ सरकार की सतत प्रतिबद्धता का प्रमाण है। बीते चार वर्षों की उपलब्धियों को देखते हुए इस अभियान के पांचवें चरण की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि अभियान कुपोषित बच्चों की समुचित देखभाल, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा, तथा शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है। कार्यक्रम के बाद मंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सम्भव अभियान के तहत निकाले जा रहे जनजागरूकता रथ को सर्किट हाउस परिसर से रवाना किया। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि महिलाओं और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रदेश कुपोषण मुक्त और जागरूक समाज की दिशा में आगे बढ़ सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments