बीकापुर, अयोध्या। बीकापुर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अंकित उर्फ गोल्डी पांडेय प्रतापगढ़ का रहने वाला है। आरोपी के पास से नकद ₹19,100, 8 एटीएम कार्ड, एक सफेद वरना कार और मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी ने बीते दिनों बीकापुर कस्बे के सेंट्रल बैंक, पीएनबी खजुरहट और चौरे बाजार स्थित एसबीआई एटीएम से कार्ड बदलकर कुल ₹2.03 लाख निकाल लिए थे। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी फुटेज की मदद से बीकापुर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया। गिरफ्तार युवक के खिलाफ पहले से दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें लूट, आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी से जुड़े गंभीर आरोप शामिल हैं। बीकापुर कोतवाली में उसके खिलाफ तीन नए मामले दर्ज किए गए हैं।