Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या में फिल्म '695' का हुआ विशेष प्रदर्शन, संतों और भाजपा नेताओं...

अयोध्या में फिल्म ‘695’ का हुआ विशेष प्रदर्शन, संतों और भाजपा नेताओं ने की सराहना


अयोध्या। राम मंदिर आंदोलन पर आधारित फिल्म ‘695’ का विशेष प्रदर्शन सोमवार को अयोध्या के अवध मॉल स्थित एक मल्टीप्लेक्स में किया गया। इस विशेष शो में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अयोध्या के प्रमुख संतमहंतों और भाजपा नेताओं ने फिल्म देखी और इसे राम मंदिर आंदोलन की ऐतिहासिक गाथा को सजीव करने वाला प्रयास बताया। फिल्म ‘695’ में राम मंदिर आंदोलन के 500 वर्षों के संघर्ष को सिलसिलेवार ढंग से दिखाया गया है। फिल्म के शीर्षक का विशेष महत्व है – 6 का अर्थ है 6 दिसंबर 1992, जब बाबरी ढांचा गिराया गया; 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा राम मंदिर के पक्ष में ऐतिहासिक निर्णय दिया गया; और 5 अगस्त 2020 को श्रीराम मंदिर की आधारशिला रखी गई।

फिल्म के निर्माता श्याम चावला हैं और मुख्य भूमिका में हैं अरुण गोविंद, जिन्होंने बाबा अभिराम दास की भूमिका निभाई है। बाबा अभिराम दास वही संत हैं, जिन्होंने 1949 में राम लला की मूर्ति बाबरी मस्जिद में स्थापित की थी, जिसे राम लला का प्राकट्य उत्सव कहा जाता है। उसी कड़ी में आज 5 अगस्त का दिन और भी खास हो गया, क्योंकि इसी दिन 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की नींव रखी थी।

फिल्म को देखने के बाद संतों और नेताओं ने कहा कि यह फिल्म उन बलिदानियों को समर्पित है, जिन्होंने राम मंदिर के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments