Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविद्युत धारा की चपेट में आने से जायरीन की मौत

विद्युत धारा की चपेट में आने से जायरीन की मौत


बसखारी अंबेडकर नगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के दरगाह रसूलपुर में विद्युत धारा की चपेट में आने से एक जायरीन की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक विनय कुमार महतो पुत्र बिंदेश्वर उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी इलमादीपुर, जनपद सिवान, बिहार  किछौछा में मखदूम साहब के आस्ताने के करीब रहकर जियारत कर रहे थे। बताया जाता है कि मंगलवार की भोर में विनय कुमार  विद्युत धारा की चपेट में आकर गंभीर रूप से गिरकर घायल हो गये। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने  घायल विनय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।रामजीत निषाद पुत्र बीपत निवासी दरगाह रसूलपुर  की सूचना पर उपनिरीक्षक कमलेश यादव अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया तथा पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना भेज दी गयी है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments