Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहिला विद्यालयों में लगेगी सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन

महिला विद्यालयों में लगेगी सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन


स्वास्थ्य, स्वच्छता और वैभवशाली अयोध्या के निर्माण की दिशा में राम राज्य अयोध्या फाउंडेशन की पहल


अयोध्या। राम राज्य अयोध्या फाउंडेशन द्वारा ‘नारी नवोदय अभियान’ के तहत महिलाओं की स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छता को केंद्र में रखते हुए महानगर के विद्यालयों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें लगवाने की पहल की जा रही है। शनिवार को गुरु नानक स्कूल और राजा राम मोहन राय पीजी कॉलेज में मशीनों की स्थापना के साथ इस अभियान ने गति पकड़ ली है।



सिविल लाइन स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में फाउंडेशन के संस्थापक व भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि कक्षा 6 से ऊपर की छात्राओं के लिए यह सुविधा निःशुल्क प्रदान की जा रही है। प्रत्येक मशीन में 35 सैनिटरी पैड होंगे, जिन्हें मात्र पाँच रुपये के सिक्के से प्राप्त किया जा सकेगा। मशीन की रिफिलिंग विद्यालय प्रशासन द्वारा संग्रहित राशि से की जाएगी। यह पहल किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें आत्मविश्वास से भरने का कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि राम राज्य अयोध्या फाउंडेशन केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि एक वैभवशाली, स्वच्छ और जागरूक अयोध्या के निर्माण की दिशा में भी सतत प्रयास कर रहा है। ‘प्लास्टिक मुक्त अयोध्या’ अभियान के अंतर्गत अब तक 50 हजार जूट के झोले वितरित किए जा चुके हैं। विद्यालयों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्परिणामों पर जागरूकता अभियान चलाकर छात्रों को उसके प्रयोग से दूर रहने की शपथ दिलाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक चेतना को जोड़ते हुए फाउंडेशन द्वारा विभिन्न स्थानों पर सुंदरकांड पाठ जैसे आयोजन किए जा रहे हैं, जिसमें युवाओं और नागरिकों को स्वच्छता, पर्यावरण तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान न केवल नगर की छवि को बदल रहा है, बल्कि अयोध्या को एक वैभवशाली, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय दृष्टि से जागरूक शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments