Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराजकीय लाइब्रेरी अयोध्या का होगा आधुनिकीकरण, विद्यार्थियों को मिलेंगी डिजिटल सुविधाएं

राजकीय लाइब्रेरी अयोध्या का होगा आधुनिकीकरण, विद्यार्थियों को मिलेंगी डिजिटल सुविधाएं


◆ सुंदरीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया, जल्द शुरू हो सकता है कार्य


अयोध्या शहर की पुरानी राजकीय लाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी शुरू हो गई है। तहसील तिराहे के पास स्थित इस लाइब्रेरी के सुंदरीकरण और आधुनिकीकरण के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण ने विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है।

प्रस्तावित योजना के तहत लाइब्रेरी के इंटीरियर और आउटर स्ट्रक्चर को नया रूप दिया जाएगा। डिज़ाइन में बच्चों के लिए विशेष अध्ययन कक्ष, डिजिटल कॉम्पोनेंट रूम, ऑफिस रूम, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, वेंटिलेशन, और शौचालय सुविधाओं का समावेश किया गया है। लाइब्रेरी के डिजाइन की रूपरेखा एक पेशेवर आर्किटेक्ट द्वारा तैयार की गई है।

प्राधिकरण के अनुसार, लाइब्रेरी को इस तरह से विकसित किया जाएगा कि वह केवल विद्यार्थियों के लिए ही नहीं, बल्कि शोधार्थियों और सामान्य पाठकों के लिए भी उपयोगी बन सके।

इस परियोजना के लिए आवश्यक बजट और संसाधनों की मांग शासन से की गई है। प्राधिकरण द्वारा एक तकनीकी टीम गठित की गई है, जो कार्य की निगरानी करेगी और सुनिश्चित करेगी कि निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप हो।

लाइब्रेरी के आधुनिकीकरण से उम्मीद की जा रही है कि छात्र अब बेहतर माहौल में अध्ययन कर सकेंगे, और स्थानीय स्तर पर उन्हें डिजिटल संसाधनों तक पहुंच भी मिल सकेगी।

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्विनी पांडेय ने बताया कि प्रस्ताव में लाइब्रेरी को केवल भवन नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक और बौद्धिक केंद्र के रूप में विकसित करने की सोच शामिल है। कार्य को प्राथमिकता पर लिया गया है और मंजूरी मिलते ही ज़मीनी काम शुरू कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments