अयोध्या। सावन माह के तीसरे मंगलवार को रामनगरी अयोध्या भक्ति और आस्था के रंग में रंगी नजर आई। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और कांवरियों का हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मुख्य आयोजन नागेश्वरनाथ मंदिर परिसर में हुआ, जहां गेंदे और गुलाब की पंखुड़ियों से श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की गई।



