@ बिपिन सिंह
पूरा बाजार, अयोध्या । पेड़ पौधे प्रकृति की सबसे अनमोल उपहारों में से एक है। पौधा आपको चैन की सांस दे सकता है , क्योंकि पेड़ पौधे हमारी धरती के फेफड़े हैं । गांव में पर्यावरण को शुद्ध , स्वच्छ और सुरक्षित बनाएं रखने हेतु अधिक से अधिक पौध रोपित करने के लिए एक जन जागरण अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड पूरा बाजार के सरयू नदी के करीब बसे ग्राम पंचायत रामपुर हलवारा के युवा प्रधान सुरेंद्र यादव ने हरित क्राँति की दिशा में अलख जगाने के लिए वन विभाग मयारेंज के वनाधिकारी अरुण कुमार मौर्या के सहयोग से लगभग 1OO बीधा खाली पड़ी सरकारी भूमि पर 2023 -24 से 2025 -26 सत्र के वर्षाकाल तक 4OOOOसे अधिक पौध रोपित कर अपने आप में एक कीर्तिमान बना कर पर्यावरण संरक्षण की एक मिसाल पेश किया है । जिसकी जिले भर में चौतरफा सराहना हो रही है । ग्रामीणों की सरकार से जोरदार मांग है कि रामपुर हलवारा को संरक्षित वन घोषित कर यहाँ का नाम ‘सिटी वन ‘ रखा जाए ।



