Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याक्षतिग्रस्त पुलिया का होगा निर्माण, ऊबड़-खाबड़ गली होगी ठीक

क्षतिग्रस्त पुलिया का होगा निर्माण, ऊबड़-खाबड़ गली होगी ठीक


नगर की सरकार आपके द्वारअभियान के तहत महापौर ने किया निरीक्षण, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश


अयोध्या। ‘नगर की सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार सुबह महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठीनगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने सुभाष चंद्र बोस वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण का आगाज़ नियावां चौराहे से हुआ, जहां भाजपा नेता बुद्धिपाल प्रजापति ने महापौर का स्वागत किया।

निरीक्षण के दौरान नाला सफाई, सड़क मरम्मत, पानी की गुणवत्ता और कूड़ा निस्तारण से जुड़ी कई समस्याएं सामने आईं। महापौर ने सफाई निरीक्षक कमल कुमार को तत्काल समस्या समाधान के निर्देश दिए, जबकि नगर आयुक्त ने खड़ंजा सुधार के साथ-साथ सीवर लाइन कार्य पूर्ण होने के बाद आरसीसी सड़क निर्माण कराने को कहा।

आलोकपुरी कॉलोनी में जलभराव की समस्या पर योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया, जबकि डॉ. अलका सिंह गली में टूटी पुलिया के पुनर्निर्माण हेतु पत्रावली तैयार करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान इंडिया मार्काटू हैंडपंप जांच में सही पाया गया तथा घरों में सप्लाई हो रहे पानी की गुणवत्ता भी संतोषजनक पाई गई।

कंधारी बाजार में नाले को मुख्य नाले से जोड़ने तथा आर्य कन्या रोड पर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही की जांच के निर्देश दिए गए। अलका टावर में अग्निशमन व्यवस्था की कमी पर शिकायत दर्ज की गई। मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएम शुक्ल, सहायक अभियंता जलकल जयकुमार, सफाई निरीक्षक राजेश वर्मा, पूर्व पार्षद राम आशीष निषाद, पार्षद रमाशंकर निषाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, भाजपा नेता अंशुमन मित्रा, नीरज यादव, रमेश राना, एकता भटनागर, दीपक पांडेय आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments