Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासीआईएसएफ जवानों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए डॉ. आलोक मनदर्शन बनाए गए...

सीआईएसएफ जवानों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए डॉ. आलोक मनदर्शन बनाए गए माइंड-मेंटर


अयोध्या। महर्षि बाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल की गई है। ड्यूटी के दौरान उत्पन्न होने वाले तनाव, वर्क ओवरलोड और बर्नआउट की स्थिति से निपटने के लिए डॉ. आलोक मनदर्शन को यूनिट का साइकोएजुकेटर और माइंडमेंटर नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति सीआईएसएफ यूनिट के असिस्टेंट कमांडेंट रोहित ढाका के अनुरोध पर की गई है, जिसे जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक ने अनुमोदित किया। डॉ. मनदर्शन जवानों को स्ट्रेस मैनेजमेंट, बिहैवियर प्रोग्रामिंग और मानसिक सुरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण देंगे।

इस विशेष मेंटल हेल्थ अवेयरनेस सीरीज की पहली कार्यशाला 7 जुलाई को डाभासेमर स्थित सीआईएसएफ कैम्प परिसर में आयोजित की जाएगी। डॉ. मनदर्शन के साथ साइकैट्रिस्ट डॉ. बी. कुमार और साइकोलॉजिस्ट मुकेश पाठक बैकअप टीम में सहयोग करेंगे।

पहल का उद्देश्य जवानों को मानसिक रूप से मजबूत बनाना, तनाव को समझना और उससे निपटने के व्यवहारिक उपाय सिखाना है, ताकि वे विपरीत परिस्थितियों में भी सतर्क, संतुलित और अनुशासित रह सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments