Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकीर्तिशेष पिता की असीम स्मृतियाँ संजोए रखना है तो पौध रोपित कर...

कीर्तिशेष पिता की असीम स्मृतियाँ संजोए रखना है तो पौध रोपित कर स्मारक बनाएं जो सबसे बड़ी श्रद्धाजंलि होगी : आचार्य मिथिलेश 


@ बिपिन सिंह ,


पूरा बाजार ( अयोध्या ): यदि अपने कीर्ति शेष पिता की असीम स्मृतियाँ संजोए रखना है तो बड़े पैमाने पर पौधा रोपित कर उनका परिजनों जैसी देख भाल कर एक यादगार अप्रतिम स्मारक बनाया जाए तो जिससे स्मृति शेष पिता को इससे बड़ी श्रद्धाजंलि कोई हो नहीं सकती ।
यह बात सदर तहसील के ग्राम पंचायत दुर्गापुर रमपुरवा के पंचायत भवन के सभागार में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल के कीर्ति शेष पिता पं० महेंद्र देव पाण्डेय के द्वितीय पूण्यतिथि पर आयोजित विराट श्रद्धाजंलि सभा को संबोधित करते अयोध्या हनुमत निवास के प्रकाण्ड विद्वान आचार्य मिथिलेश नन्दनी शरण महाराज ने कहा कि माता पिता के ऋण को चुकाने के लिए तो अगले जन्म की भी जरुरत नहीं पड़ती बल्कि इसी जन्म में आप इस ऋण को बड़े आसानी से मुक्त हो और हंसते मुस्कुराते हुए इस ऋण को चुकाते हो ।
महाराज जी ने कहा कि आपके माता-पिता ने आपके लिए जो भी किया वही आप अपनी संतान के लिए करके इस ऋण से मुक्त हो सकते हो ।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि बादल जी के पिता पं० महेन्द्र देव पाण्डेय पर्यावरण संरक्षण को राष्ट्रधर्म मानकर पूरी उर्म भर पौधों की सेवा करते रहे , उनका सपना था स्वस्थ तन , स्वच्छ मन , सभ्य समाज और हरित भारत का निर्माण करना । बादल जी के आज के इस वृहद कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाने और एक स्थायी भविष्य बनाने में मदद करेगा ।
भाजपा नेता / विधान परिषद सदस्य डा० हरिओम पाण्डेय ने कहा कि अवधेश पाण्डेय बादल को स्मृति शेष पिता ने जीवन में जो भी सिखाया है , जो भी मूल्य दिए हैं उन पर चलकर , उनके आदर्शो का पालन करके उन्होंने आज इस उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि अर्पित की है ।


सहकारी बैंक के सभापति संजीव सिंह ने बताया कि पिता ने जो बादलों जी को नैतिक और सामाजिक मूल्य सिखाए हैं उन्हें जीवन में उन्होंने उतारा है और दूसरों के साथ प्रेम से पेश आते हैं उसके प्रति इससे अच्छी श्रद्धाजंलि क्या हो सकती है ।
डॉ० ( प्रो०)विक्रमा प्रसाद पाण्डेय ने अपने स्मृति शेष पिता के बताए हुए मार्ग पर चलकर उनके आदर्श गुणों को अपना कर समाज में एक मिसाल पेश किया है । उनके प्रति इससे सुंदर श्रद्धाजंलि कुछ हो नहीं सकता ।
संचालन कर रहे भाजपा नेता राम मोहन भारती ने कहा कि हमें याद है साकेत वास पं० महेंद्रदेव पाण्डेय ने हमने बताया था कि पौधों से ही उन्होंने उदार , सहिष्णु और शान्त जीवन जीने की शिक्षा पाई थी । विराट श्रद्धाजंलि सभा की अध्यक्षता राम बल्लभा कुंज के अधिकारी राज कुमार दास ने किया ।
श्रद्धाजंलि सभा के उपरांत महानगर जिलाध्यक्ष कमलेशश्रीवास्तव , पूर्व ब्लाक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह कप्तान , कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नु , गन्ना समिति के सभापति दीपेन्द्र सिंह ,जिप सदस्य चन्द्र भान सिंह , गिरीश पाण्डेय डिप्पुल , अवधेश सिंह मुन्ना , शिक्षक नेता विश्वनाथ सिंह , शैलेन्द्र मोहन मिश्र छोटे , दान बहादुर सिंह , शास्त्री सुनील तिवारी. घन श्याम पाण्डेय , दिनेश मिश्र बब्बू , विनीत सिंह बिन्नू , भाजपा नेता पंकज सिंह , प्रधान घनश्याम कन्नौजिया , युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष इं० शिवम सिंह , पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव कुमार सिंह , नीरज श्रीवास्तव एवं जनमेजय सिंह बाबा आदि ने मुख्य अतिथि के साथ ‘स्मृति वन ‘ में अलग अलग 1001 पौध रोपित किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments