Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रभावितों को 15 दिन में मिल जाएंगी अस्थायी दुकानें, विधायकों ने किया...

प्रभावितों को 15 दिन में मिल जाएंगी अस्थायी दुकानें, विधायकों ने किया निरीक्षण


◆ चौक का सौंदर्यीकरण और व्यवस्थित बाजार क्षेत्र है हमारी प्राथमिकता – वेद गुप्ता


◆ विकास कार्य में किसी को नुकसान न हो, इसका रखा जा रहा है पूरा ख्याल- रामचन्दर


अयोध्या। चौक में बन रहे शापिंग काम्पलेक्स प्रभावितों को पन्द्रह दिनों अस्थाई दुकानें मिल जाएंगी। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व रामचन्दर यादव ने चल रहे निमार्ण कार्य का निरीक्षण किया। स्थल पर बाउंडी वॉल का निमार्ण कार्य चल रहा है। उन्होंने अधिकारियां को कार्य में शीघ्रता के लिए निर्देशित किया।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा, सरकार हर हाल में प्रभावित व्यापारियों के हितों की रक्षा करेगी। चौक का सौंदर्यीकरण और व्यवस्थित बाजार क्षेत्र हमारी प्राथमिकता है, लेकिन इसके साथ ही व्यापारियों की आजीविका भी सुनिश्चित की जाएगी।

विधायक रामचन्दर यादव ने कहा, स्थानीय जनता और व्यापारियों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। विकास के इस कार्य में किसी को नुकसान न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

वर्तमान में स्थल पर बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य जारी है और अधिकारियों को शीघ्रता से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दे दिए गए हैं। शेड लगाकर अस्थायी दुकानों की व्यवस्था तय स्थान पर की जा रही है, जिससे निर्माण के दौरान व्यापारियों को असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव हेम सिंह, सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments