अयोध्या। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बैनर तले बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित तिकोनिया पार्क में धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. रामधारी दिनकर ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में एससी, एसटी, ओबीसी समाज के लोगों पर अन्याय व अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बच्चियों से दुष्कर्म और छात्रों की हत्याओं पर सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा, उल्टा उनके परिवारों को जेल में डाला जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि इन घटनाओं की सुप्रीमकोर्टकेन्यायाधीशसेन्यायिकजांचकराईजाए, पीड़ित परिवार को 1 करोड़रुपयेकामुआवजाऔर परिवार के एक सदस्य को सरकारीनौकरीदी जाए। इसके अलावा ईवीएमहटाने, आरक्षणकीबहाली, राजनीतिकहिस्सेदारीसुनिश्चितकरनेऔर पिछड़ेवर्गोंकेअधिकारोंकीसुरक्षाजैसे मुद्दे भी प्रमुख रहे। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष आशीष पटेल, मंडल अध्यक्ष संदीप पाल, अजय वर्मा, पूनम कौशल, रंजीता पाल, लक्ष्मण निषाद, विजय वर्मा, शोभा बौद्ध, अनीता चौधरी, परशुराम निषाद, राम सुखपाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।