Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedडबल इंजन सरकार की योजनाओं ने बदल दी है गांवों की तस्वीर...

डबल इंजन सरकार की योजनाओं ने बदल दी है गांवों की तस्वीर – चन्द्रभानु पासवान 

अयोध्या। मोदी सरकार के 11 वर्ष तथा योगी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर विधायक चन्द्रभानु पासवान के कुचेरा के अलीपुर खजुरी में जनचौपाल लगाई। चौपाल में विधायक ने सरकार की योजनाओं की ग्रामीणों से चर्चा किया। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने गांवों की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने कहा कि सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के हित में लगातार कार्य कर रही है। शासन की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में हुए विकास को देश व प्रदेश के हर नागरिक ने महसूस किया है। अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए सरकार संकल्पित है। इसी को ध्यान में रख कर सरकार योजनाएं बनाती है।

मौके पर जिपंस अशोक मिश्रा, संदीप कुमार चौधरी, अशोक पाण्डे, अजय कुमार पाण्डेय, बीपी शुक्ला, ओमप्रकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments