Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालखनऊ के युवक की हत्या कर रौनाही में फेंका था शव ,...

लखनऊ के युवक की हत्या कर रौनाही में फेंका था शव , तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार


अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र में 14 जून को मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक की पहचान लखनऊ निवासी 22 वर्षीय साहिल पुत्र साबिर के रूप में हुई है, जिसकी हत्या उसके ही दोस्तों ने विवाद के बाद कर दी थी।



एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि साहिल अपने पांच परिचितों के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान रूपये और अन्य मामलों को लेकर आपसी विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं, मारपीट का वीडियो भी बनाया गया।

हत्या के बाद आरोपियों ने लाश को लखनऊ से लाकर रौनाही क्षेत्र में फेंक दिया था ताकि पहचान न हो सके। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन आरोपियों अश्वनी सिंह उर्फ मिर्ची, नसीम उर्फ छोटू कटरा और आसिफ कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्य दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। एसएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है जानकारी होने पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments