Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअन्तर्जनपदीय लुटेरा गिरफ्तार, तीन विवाह समारोहों से लूटे 30 हजार रुपये बरामद

अन्तर्जनपदीय लुटेरा गिरफ्तार, तीन विवाह समारोहों से लूटे 30 हजार रुपये बरामद

अयोध्या। थाना तारुन पुलिस ने अन्तरजनपदीय लुटेरे को गिरफ्तार कर तीन विवाह समारोहों में की गई लूट का सफल खुलासा किया है। पकड़ा गया अभियुक्त सौरभ कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी पाली अचलपुर, थाना तारुन अयोध्या का रहने वाला है। उसे शुक्रवार को तकमीनगंज पुल के दक्षिण छोर से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।

सौरभ ने अयोध्या के फतेहपुर कमासिन बगहिया व सराय सागर, तथा सुल्तानपुर के सूर्या पैलेस लान तिवारीपुर में चल रहे विवाह कार्यक्रमों से कुल 30,000 रुपये की लूट की थी। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट के रुपये, एक बैग जिसकी पहचान वादी ने की, और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

अभियुक्त के खिलाफ थाना तारुन व कोतवाली देहात सुल्तानपुर में पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी ने किया, जिसमें कुल आठ पुलिसकर्मी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments