Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवरिष्ठ पत्रकार बचुली मिश्र की पत्नी का चाहोड़ा घाट पर हुआ अंतिम...

वरिष्ठ पत्रकार बचुली मिश्र की पत्नी का चाहोड़ा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार


बसखारी अंबेडकर नगर। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं महात्मा गोविंद साहब इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता बचुली मिश्र की धर्मपत्नी एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी का सोमवार को हृदयगति रुक जाने के कारण 70 वर्ष की अवस्था में आकस्मिक निधन हो गया। मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार चाहोड़ा घाट पर उनके इकलौते पुत्र एवं कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक पंकज मिश्रा ने हजारों नम आंखों के बीच मुखाग्नि देकर किया। स्व. उर्मिला देवी के निधन की खबर सुनकर शोक की लहर दौड़ गई। घर से लेकर घाट तक हजारों लोग उपस्थित होकर अंतिम दर्शन किए और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

File Photo

उनके आवास पर 12 जून से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन प्रस्तावित था, जो अब स्थगित कर दिया गया है। वरिष्ठ पत्रकार की पत्नी के निधन पर राजनीतिक, सामाजिक और पत्रकारिता जगत से जुड़े कई गणमान्य लोगों ने गहरा शोक जताया। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष किछौछा ओमकार गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, उपज के जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, विधायक त्रिभुवन दत्त, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, बसपा नेता पवन मौर्य, रिंकू सिंह, दुष्यंत यादव, शैलेंद्र मिश्रा, अरुण मिश्रा, अरविंद तिवारी, नरेंद्र तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जाकिर हुसैन, दिलीप सोनी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे। स्व. उर्मिला देवी एक कुशल शिक्षिका एवं समाजसेवी महिला थीं। उनका अचानक निधन न केवल परिवार के लिए बल्कि क्षेत्र के लिए भी अपूरणीय क्षति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments