Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहनुमानगढ़ी में सुंदरकांड पाठ व भंडारा, जनप्रतिनिधियों ने ग्रहण किया प्रसाद

हनुमानगढ़ी में सुंदरकांड पाठ व भंडारा, जनप्रतिनिधियों ने ग्रहण किया प्रसाद


◆ भाजयुमो प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह के संयोजन में हुआ आयोजन


अयोध्या। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह के संयोजन में जेठ मास के पाचवें मंगलवार को नाका हनुमान गढ़ी में सुन्दर कांड के पाठ का आयोजन किया गया। महाबली की जगत कल्याण के भाव से सामूहिक आराधना की गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। रामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास द्वारा हनुमान जी को भोग लगाने के बाद भंडारे की विधिवत शुरूआत की गई। भण्डारें में महंत मिथिलेश नंदिनी शरण, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, अमित सिंह चौहान, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, करूणाकर पाण्डेय ने भी पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया।
हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि जेठ मास के पांचवें मंगलवार को नाका हनुमान गढ़ी में सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन भक्ति और सेवा का अनुपम संगम है। महाबली हनुमान जी की कृपा से यह आयोजन जगत कल्याण के लिए समर्पित है। सामूहिक आराधना और भंडारे के माध्यम से हम राम भक्तों के बीच एकता और समरसता का संदेश देना चाहते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments