Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराजपूत समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से जलालपुर में भारतीय राजपूत...

राजपूत समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से जलालपुर में भारतीय राजपूत क्रांति सेना का सम्मेलन आयोजित


जलालपुर, अंबेडकर नगर। स्थानीय रामलीला मैदान में रविवार को दोपहर तीन बजे भारतीय राजपूत क्रांति सेना द्वारा एक विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह समेत तमाम पदाधिकारियों ने शिरकत की और समाज के समक्ष अपने विचार व्यक्त किए।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय राजपूत क्रांति सेना कोई राजनीतिक संगठन नहीं है और ना ही भविष्य में चुनाव लड़ने की मंशा रखती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राजपूत समाज बिखरा हुआ है, जिसे एक मंच पर लाने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने मूल्यों और परंपराओं को न भूलें और राजनीतिक दलों के प्रभाव में आकर आपसी एकता को कमजोर न करें।

विजय प्रताप सिंह ने वक्फ बोर्ड और जमीन से जुड़े मामलों को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और ‘भाईजान’ जैसे प्रभावशाली लोग करोड़ों एकड़ जमीन पर कब्जा जमाए हुए हैं, जबकि वक्फ बोर्ड का कोई लाभ आम गरीब मुस्लिमों को नहीं मिल रहा है।

इस सम्मेलन में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष आर. के. सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी विचार रखे। बैठक में मुन्ना सिंह, राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य राजपूत समाज को सामाजिक एकता और जागरूकता के माध्यम से संगठित करना रहा, जिसे लोगों ने सराहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments