Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदहेज हत्या के आरोप में फरार पति, सास-ससुर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

दहेज हत्या के आरोप में फरार पति, सास-ससुर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के नगपुर गांव में बुधवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

ज्ञात हो कि नगपुर गांव निवासी दीपक कुमार गुप्ता की 26 वर्षीय पत्नी प्रज्ञा का शव बुधवार को घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला था। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति दीपक, सास सावित्री व ससुर विनोद सहित अन्य पर गंभीर धाराओं में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की थी।

शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगपुर तिराहे के पास रामगढ़ रोड जैतपुर की ओर जाने वाली पुलिया के निकट से पति दीपक कुमार, ससुर विनोद गुप्ता एवं सास सावित्री देवी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक राजीव सागर, कांस्टेबल अमित कुमार, दिनेश चौहान एवं डाली मिश्रा शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई जल्द पूरी की जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments