Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में हुआ व्यापक वृक्षारोपण, जिलाधिकारी ने लगाया...

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में हुआ व्यापक वृक्षारोपण, जिलाधिकारी ने लगाया आम का पौधा


अंबेडकर नगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिले में विभिन्न स्थलों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में आम का पौधा लगाकर की गई। इस अवसर पर जिले के अन्य अधिकारियों ने भी लीची, जामुन और आम जैसे फलदार पौधे रोपित किए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सभी अधिकारियों ने पर्यावरण संतुलन व जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए वृक्षारोपण को आवश्यक बताया। इसी क्रम में आरंभ फाउंडेशन के सहयोग से शिव बाबा धाम परिसर में भी एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। इन कार्यक्रमों का प्रमुख उद्देश्य आम जनता को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना और हरित वातावरण को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में वन विभाग अंबेडकरनगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उप प्रभागीय वनाधिकारी मुदित सिंह एवं क्षेत्रीय वनाधिकारी अकबरपुर नागेंद्र कुमार ने कुशल समन्वय करते हुए आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराया। इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें स्कूली बच्चों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments