Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का प्रयास, पुलिस ने कुछ घंटों में की...

किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का प्रयास, पुलिस ने कुछ घंटों में की बरामदगी


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज कुछ घंटों में किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। घटना को लेकर किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया कि आरोपी नवनीत उर्फ लाला सिंह, निवासी राजेपुर कोपा थाना जैतपुर, दबंग किस्म का व्यक्ति है। वह अक्सर उसके घर के आस-पास घूमता था और चोरी-छिपे उसकी बेटी से बातचीत करता था। 4 जून की शाम लगभग 7:30 बजे जब वह घर पर नहीं थी, तभी आरोपी घर में घुस आया और किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद जब किशोरी का कोई पता नहीं चला, तो उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। जैतपुर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी और कुछ ही घंटों में किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि किशोरी को बरामद कर लिया गया है तथा आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments