Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछेड़छाड़ व तोड़फोड़ के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

छेड़छाड़ व तोड़फोड़ के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार


जलालपुर अम्बेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र में किशोरी से छेड़छाड़, मारपीट व घर में घुसकर तोड़फोड़ के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई वाजिदपुर पुल के पास मुखबिर की सूचना पर की गई। प्रकरण 13 अप्रैल का है, जब एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही शिवम, सत्यम, राजू, राकेश व समर ने मिलकर उसके घर में जबरन घुसकर तोड़फोड़ की और घर का सामान उठा ले गए। शिकायत में यह भी आरोप था कि राकेश और शिवम ने उसकी नाबालिग बहन के साथ छेड़छाड़ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल लूट, छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट व अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। गुरुवार को पुलिस ने शाहपुर फिरोजपुर निवासी राकेश कुमार और शिवम को वाजिदपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है और अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments