Friday, March 6, 2026
HomeNewsएलन मस्क के पिता एरोल मस्क पहुंचे अयोध्या, राम मंदिर और हनुमानगढ़ी...

एलन मस्क के पिता एरोल मस्क पहुंचे अयोध्या, राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में किया दर्शन


भारतीय संस्कृति से प्रभावित, बोले- भारत-अमेरिका के रिश्ते होंगे और मजबूत


अयोध्या। प्रसिद्ध अमेरिकी उद्योगपति और टेस्ला कंपनी व एक्स के मालिक एलन मस्क के पिता एरोल मस्क बुधवार को चार्टर्ड प्लेन से अयोध्या पहुंचे। पारंपरिक भारतीय परिधान में एरोल मस्क ने एयरपोर्ट पर हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। उनके साथ उनकी पुत्री एलेक्जेंडा मस्क सहित कुल 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अयोध्या आया।

एयरपोर्ट से सीधे वे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला का दर्शन-पूजन किया और करीब आधे घंटे तक मंदिर परिसर में रहे। मंदिर ट्रस्ट की ओर से उन्हें प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंट किए गए। इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी पहुंचकर संत-महंतों से मुलाकात की। महंत संजय दास और महंत हेमंत दास ने उन्हें रामनाम दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

एरोल मस्क ने कहा, “यह स्थान बेहद शांत और ऊर्जा से भरा हुआ है। अमेरिका में बहुत से भारतीय रहते हैं, जिससे हमें भारतीय संस्कृति की जानकारी मिलती रहती है। भारतीय बेहद अच्छे लोग हैं। भारत और अमेरिका के रिश्ते भविष्य में और बेहतर होंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास कुछ स्मार्ट बिजनेस स्कीमें हैं, जिन पर वे विचार कर रहे हैं।

उनकी यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एयरपोर्ट से लेकर मंदिर परिसरों तक भारी पुलिस बल तैनात रहा। दर्शन के बाद एरोल मस्क दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments