Saturday, August 15, 2026
HomeUncategorizedपुलिस टीम पर छेड़खानी के आरोपी ने किया हमला, केस दर्ज

पुलिस टीम पर छेड़खानी के आरोपी ने किया हमला, केस दर्ज


अयोध्या। थाना क्षेत्र हैदरगंज के एक गांव निवासी युवती ने हेल्पलाइन 1090 पर छेड़खानी की शिकायत की थी। जिसकी जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी युवक संदीप ने अपने भाई के साथ मिलकर हमला कर दिया। पुलिस टीम के उपनिरीक्षक सौरभ सिंह सिपाही कुलदीप व जयप्रकाश के साथ मारपीट किया। जिनमें इन्हें हल्की चोटें आई।  पुलिस टीम के साथ मारपीट की सूचना पर क्षेत्राधिकारी बीकापुर पीयूष सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने के पूर्व ही आरोपी फरार हो चुका था। थानाध्यक्ष हैदरगंज विवेक कुमार राय ने बताया मामले के मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments