डूबने की सूचना मिलते ही रौनाही पुलिस के साथ एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, सीओ सदर योगेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, और थाना प्रभारी सुमित श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम की मदद से रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन रात में सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह दोनों छात्रों के शव नदी से बरामद किए गए।