◆ “एक राष्ट्र, एक चुनाव” प्रस्ताव और पहलगाम हमले का निंदा प्रस्ताव को स्वीकृति
अयोध्या। नगर निगम अयोध्या की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 756.61 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। 742.55 करोड़ रुपये की राशि विकास कार्यों और जनसेवाओं पर खर्च की जाएगी। बुधवार को गांधी सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने की। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा की मौजूदगी में बैठक का संचालन अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने किया।
बैठक में वित्तीय एवं लेखा अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बजट का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसमें बताया गया कि प्रारंभिक अवशेष समेत नगर निगम की कुल आय 756.61 करोड़ रुपये और व्यय 742.55 करोड़ रुपये प्रस्तावित है।
बजट में प्रमुख आय स्रोत:
-
संपत्ति कर, जलकर, पशुकर सहित अन्य करों से: ₹ 29.72 करोड़
-
विभिन्न शुल्कों से: ₹ 21.46 करोड़
-
उत्पाद बिक्री से: ₹ 0.77 करोड़
-
राजस्व अनुदान एवं अंशदान से: ₹ 163.91 करोड़
-
केंद्र सरकार से: ₹ 27.40 करोड़
-
राज्य सरकार से: ₹ 241.07 करोड़
-
ब्याज व अन्य माध्यम से : ₹ 0.316 करोड़


