Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासेमेस्टर परीक्षा में 1355 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

सेमेस्टर परीक्षा में 1355 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की एनईपी स्नातक सेमेस्टर परीक्षा के चौथे दिन शनिवार को 35959 परीक्षार्थियों में से 1355 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली की परीक्षा में 29921, द्वितीय पाली में 1795 व तृतीय पाली में 4243 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। जिसमें पहली पाली में 352, दूसरी में 71,तथा तीसरी पाली में 932 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी डा. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि बीए, बीएससी व बीकाम सम सेमेस्टर के परीक्षा केंद्रों का सचल दल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। आज  की परीक्षा शांतिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments