Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएक देश, एक चुनाव पर महिला महाविद्यालय गद्दोपुर में हुआ प्रबुद्ध समागम

एक देश, एक चुनाव पर महिला महाविद्यालय गद्दोपुर में हुआ प्रबुद्ध समागम


◆ लोकतंत्र को सशक्त करने की अपील


अयोध्या। ’एक देश, एक चुनाव’ को लेकर महिला महाविद्यालय गद्दोपुर, गोसाईगंज में प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजू पाण्डेय में हुआ। आयोजन में छात्राओं, शिक्षकों और क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अभियान के संयोजक और पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय ’बादल’ ने कहा, ‘‘देश में बार-बार चुनाव कराना समय, धन और संसाधनों की बर्बादी है। ’एक देश, एक चुनाव’ व्यवस्था से न केवल विकास कार्यों को गति मिलेगी, बल्कि लोकतंत्र भी अधिक मजबूत होगा। इससे प्रशासनिक और आर्थिक बोझ कम होगा तथा देश एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा।“

समागम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एमएलसी हरिओम पाण्डेय ने कहा कि ‘‘ भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में बार-बार चुनावी प्रक्रिया से प्रशासनिक तंत्र बाधित होता है। एक साथ चुनाव होने से न केवल सरकारें स्थिर रहेंगी, बल्कि नीति निर्माण में भी निरंतरता आएगी। यह पहल लोकतंत्र को और अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी बनाएगी।“

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गोसाईगंज डा विजय लक्ष्मी जायसवाल, डा. श्वेताराज सिंह, विद्यावती राजभर ने भी छात्राओं को भी जागरूक किया कि वे इस विषय पर अध्ययन करें और समाज में जनजागरूकता बढ़ाने में योगदान दें।

समागम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजू पाण्डेय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ’एक देश, एक चुनाव’ जैसे विषयों पर विचार-विमर्श से छात्रों की राजनीतिक समझ और सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ती है। कार्यक्रम में शिक्षक, अधिवक्ता सहित बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments