पहलगाम आतंकी घटना से रामनगरी में आक्रोश, विभिन्न संगठनों ने दर्ज कराया विरोध
बुधवार की देर शाम भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि यात्रा हेमंत जयसवाल के नेतृत्व में गुलाबबाड़ी मैदान से चौक घंटाघर तक निकाली गई। यात्रा में विधायक वेद प्रकाश गुप्तए महापौर गिरीश पति त्रिपाठीए महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और आतंकवाद के विरुद्ध नारेबाजी की व आतंकियों पर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई गई।
सपा के महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के संयोजन में पार्टी पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
योगी सेना भारत ने गुरुवार को पहलगाम के मृतकों को सरयू तट पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। योगी सेना भारत के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव वर्मा के नेतृत्व में अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने सहस्रधारा घाट सरयू तट पर पहलगाम के मृतकों को श्रद्धांजलि दिया। उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से कामना की गई।